द्रुप्ति झा / मुंबई
मुंबई में १५ तारीख को होने वाले मनपा चुनाव का प्रचार करने में भाजपा के कार्यकर्ता पूरे तरीके से नीचे गिर चुके हैं। राजनीति करने में इतनी अंधी हो चुकी है कि भाजपा कार्यकर्ता खुद को फायदा पहुंचाने के लिए नाबालिग लड़कों का इस्तेमाल करने पर उतर आए हैं। मालाड ईस्ट से भाजपा नेता विनोद मिश्रा के चुनाव प्रचार के दौरान १६ साल के बच्चों को रैली में भेजा जा रहा है। हाथ में बाकायदा विनोद मिश्रा और भाजपा के निशान वाले पोस्टर्स लिए प्रचार किया जा रहा। लोगों ने प्रचार में बांग्लादेशी मुस्लिम बच्चे होने की भी आशंका जताई है। नाबालिग बच्चों का चुनाव में प्रचार के लिए इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है। चुनाव संबंधी कार्यों या प्रचार गतिविधियों में बच्चों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चुनाव अभियान के दौरान प्रचार रैलियों, नारेबाजी करने, पोस्टर या पर्चा बांटने के काम में या चुनाव से संबंधित किसी भी गतिविधि में बच्चों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। राजनीतिक नेताओं और उम्मीदवारों को बच्चे को गोद में उठाने, बच्चे को वाहन में ले जाने या रैलियों में शामिल करने जैसी किसी भी तरह की प्रचार गतिविधियों में बच्चों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, उसके बावजूद भाजपा कार्यकर्त्ता खुद ही नियमों का पालन करने में नाकाम नजर आ रहे है। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा ७५ के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
