टूटे दिल!

एक्ट्रेस खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई हैं कि दोनों अब अलग हो गए हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और ब्रेकअप की वजह भी सार्वजनिक नहीं हुई है। खुशी और वेदांग की नजदीकियां साल २०२३ में फिल्म ‘द आर्चीज’ के सेट पर शुरू हुई थीं, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। कहा जाता है कि फिल्म के दौरान उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अप्रैल २०२५ में खुशी कपूर ने एक नेकपीस पहना था, जिसमें वी और के के साथ दिल का निशान था, जिसे पैंâस ने उनके रिलेशनशिप के संकेत के तौर पर देखा। जुलाई में वेदांग ने मीडिया को बताया था कि उनका रिश्ता सहज, सच्चा और अपनापन भरा था। अब यह ब्रेकअप पैंâस के लिए बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है।

अन्य समाचार