मुख्यपृष्ठस्तंभस्कैंस एंड स्कैंडल्स :  ऑनलाइन लव के डायरेक्ट इफेक्ट!

स्कैंस एंड स्कैंडल्स :  ऑनलाइन लव के डायरेक्ट इफेक्ट!

-हैलो, कैसे हैं आप?..अच्छा हूं और आप?

श्रीकिशोर शाही

(भाग – १)

बस दिन गुजर रहे हैं। अकेलापन मानो जिंदगी को खोखला कर रहा है। अगर हम दोनों के बीच बात बन जाए तो दोनों की जिंदगी संवर जाएगी। यह संदेश पाते ही प्रियांशु (काल्पनिक नाम) के दिल की धड़कनें तेज हो गर्इं। उनकी बातचीत एक डेटिंग ऐप पर प्रियंका नाम की युवती से हो रही थी। प्रियांशु की उम्र ५० के पार हो चली थी। वे अकेले थे और इस उम्र में उन्हें एक साथी की जरूरत शिद्दत से महसूस हो रही थी। उन्हें अपने सर्कल में जब कोई मनचाहा साथी नहीं मिला तो उन्हें किसी ने डेटिंग ऐप के बारे में बताया। ऐसे में प्रियांशु ने सोचा कि चलो देख लेते हैं इसे भी। उन्होंने वहां अपना एक एकाउंट बनाया और शानदार प्रोफाइल क्रिएट कर डाला। प्रियांशु मुंबई में रहनेवाले एक बिजनेसमैन हैं। पैसे की कोई कमी नहीं। बस कमी थी तो किसी जीवनसाथी की। प्रियंका के जीवन में आने के अहसास ने उनके सपनों को पंख लगा दिए। वे रोमांस के आसमान में उड़ान भरने लगे। अब प्रियंका से मिलने के लिए उनका दिल बेकरार था।
दरअसल, यह जमाना सोशल मीडिया का है। सुबह से लेकर शाम तक जरूरत की हर चीज फोन के स्क्रीन पर उपलब्ध है। भूख लगी है तो नाश्ता-खाना मंगवा लो। राशन या दवा चाहिए वह भी आ जाती है। जूते-कपड़े से लेकर प्रâीज-टीवी तक ऑनलाइन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर दोस्त बन और बिगड़ रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन लव में क्या बुराई है। जिंदगी के अकेलेपन को खत्म करने के लिए किसी का साथ बहुत जरूरी है। इसी कमी को पूरा करने के लिए लाया गया था डेटिंग ऐप। अब प्रियांशु इस डेटिंग ऐप पर सवार होकर प्रियंका से मिलने को बेकरार थे।
प्रियंका ने उन्हें बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी, पर पति से उसकी बनी नहीं तो वह अलग हो गई। अब वह अपनी छह साल की बेटी के साथ जुहू में अकेली रह रही थी। प्रियांशु के लिए यह सब किसी फिल्मी अहसास की तरह हो रहा था। चैटिंग पर वर्च्युल लव की तीव्रता बढ़ती जा रही थी। वह वैâसी दिखती होगी? यह सोच-सोचकर उनका दिल पागल हुआ जा रहा था। उसकी एक झलक पाने को दिल बेकरार हुआ जा रहा था। ऐसे में चैटिंग के दौरान प्रियांशु ने मिलने की इच्छा जताई। तब प्रियंका ने किसी काम का बहाना बना दिया और मिलने को कुछ दिनों के लिए टाल दिया। इस बीच दोनों का वर्चुअल लव फलता-फूलता रहा और प्रियांशु ने शादी के बाद के तमाम सपने बुन डाले। इसी दौरान प्रियंका ने बताया कि वह एक इनवेस्टर है और उसने कई कंपनियों में पैसा लगा रखा है। वहां से होनेवाली कमाई से दोनों मां-बेटी शान से रहती हैं। प्रियांशु को यह बात अच्छी लगी कि उनकी शादी एक बिजनेस वूमन से होनेवाली है और शादी के बाद दोनों मिलकर बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
(शेष अगले अंक में)

अन्य समाचार