सामना संवाददाता / मुंबई
अभिनेता, निर्माता और निर्देशक एस. के. तिवारी टीपीएस म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर एक खूबसूरत हिंदी म्यूजिक एल्बम “वक्त” लेकर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में एस. के. तिवारी हीरो हैं और बिग बॉस फेम हेमा शर्मा हीरोइन हैं। दोनों ने गाने में बहुत बढ़िया अभिनय किया है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इस मेलोडी भरे सॉन्ग की शूटिंग मुंबई में कर ली गई है और अब जल्द ही ये गीत दर्शकों के रूबरू होगा।
इसके गायक और संगीतकार सुधीर त्रिवेदी और गीतकार संगीता त्रिवेदी हैं। वीडियो के कोरियोग्राफर डीसी चतुर्वेदी हैं। एस के तिवारी के इस नए प्रोजेक्ट का शानदार पोस्टर आउट कर दिया गया है।
एस. के. तिवारी का कहना है कि ये एक हिंदी म्यूजिक एल्बम है, जिसमें वक्त की अहमियत दिखाई गई है। इसके बोल कुछ इस तरह हैं वक्त इतना जालिम होता है कि पहले बचपन फिर जवानी लेके जाता है। इस गीत वक्त से हर कोई रिलेट कर पाएगा, क्योंकि हर इंसान वक्त से पीड़ित भी है और वक्त से मरहम भी मिला है। ये दुनिया क्या पूरी कायनात वक्त के अनुसार चलती है और वक्त ही राजा भी है रंक भी।
इसके संगीतकार सुधीर त्रिवेदी ने बड़ी शिद्दत से इसे गाया है, जो दर्शकों को अवश्य पसंद आने वाला है। एसके तिवारी एवं हेमा शर्मा ने इसमें अपना जानदार अभिनय का जादू दिखाया है। तिवारी प्रोडक्शन प्रेजेंट एल्बम “वक्त” टीपीएस म्यूजिक पर रिलीज होने जा रहा है। ये एक ऐसा यूट्यूब चैनल है, जिस पर रिलीज होने वाले सभी गीत दर्शकों के दिलों में उतर जाने वाले होते है। ये गीत भी मन और आत्मा को सुकून पहुंचाने वाला एल्बम है। एस. के. तिवारी यूट्यूब चैनल टीपीएस म्यूजिक के अंतर्गत एक से बढ़कर एक गाने रिलीज करते रहते हैं। तिवारी प्रोडक्शंस के बैनर तले एस. के. तिवारी अपने निर्देशन में ऐसे ऐसे गीत प्रस्तुत करते आ रहे हैं, जिन्हें ऑडियंस का खूब प्यार मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह हर शैली के गाने दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। ये गीत भी उन्होंने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है।
वायरल भाभी के नाम से मशहूर हेमा शर्मा इस गीत को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने “वक्त” गीत सुना तो इसका हिस्सा बनने को तैयार हो गई। एस. के. तिवारी ने इसका वीडियो बड़ी खूबसूरती से डायरेक्ट किया है और इसमें उन्होंने बखूबी ऐक्ट भी किया है। दर्शकों के लिए ये म्यूजिक वीडियो एक बेहतरीन ट्रीट होगा। बता दें कि तिवारी प्रॉडक्शन के अंतर्गत होने वाली शूटिंग बड़ी शुद्धता से की जाती है। उनके सेट पर धूम्रपान, मांसाहारी खाना या अल्कोहल की बिल्कुल अनुमति नहीं होती। पिछले कई वर्षों से तिवारी प्रॉडक्शन अपने काम में बड़ी शिद्दत से लगा हुआ है, बिना परिणाम की परवाह के।
