मुख्यपृष्ठसमाचारबुढ़िया माई धाम मंदिर बनाने को लेकर मुहिम हुई तेज

बुढ़िया माई धाम मंदिर बनाने को लेकर मुहिम हुई तेज

सामना संवाददाता / प्रतापगढ़

यूपी के प्रतापगढ़ जिले की मुल्तानीपुर ग्रामसभा के बड़का तुलापुर गांव स्थित कुलदेवी बुढ़िया माई धाम का भव्य मंदिर का निर्माण करने हेतु स्थानीय निवासियों की मुहिम चरम पर है। इसकी मुख्य वजह आगामी एक फरवरी को मंदिर के निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया जाएगा। रजवंत सिंह उर्फ रिंकू के नेतृत्व में गांव के अन्य युवा व बुजुर्ग इस कार्य को क्रियांवित करने में पूरी तल्लीनता से लगे हुए हैं। साथ ही पूरी मुल्तानीपुर ग्रामसभा के अलावा लीलापुर ग्रामसभा के प्रधान व निवासी भी मंदिर निर्माण हेतु बढ़-चढ़कर दान करने को आतुर दिखाई पड़ रहे हैं। बड़का तुलापुर के युवा की टोली जहां लोगों के घर-घर जाकर राम जोहार कर रही है, वहीं जागरूकता अभियान के साथ-साथ दान करने की अपील भी की जी रही है। इस पर लोग भी अपनी राजी-खुशी से अधिकाधिक दान कर भी रहे हैं। रजवंत व अन्य सभी ग्रामवासियों की तरफ से आग्रह किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा मंदिर निर्माण में सामाग्री या अर्थ दान करने में भक्तगण आगे आएं और सहयोग प्रदान करें और आगामी एक फरवरी से श्रम दान की भी लोगों की जरूरत पड़ेगी। यह बातें आज बड़े मुंशी साईं के घर जल रहा तपता में हाथ सेंकते हुए औपचारिक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुन्ना सिंह ने भी अपनी हामी भरी।

अन्य समाचार