मुख्यपृष्ठस्तंभस्कैम्स एंड स्कैंडल्स : प्यार में कभी-कभी ऐसा भी हो जाता...

स्कैम्स एंड स्कैंडल्स : प्यार में कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है!.. नहीं मिलती प्रेमिका और पैसा भी साफ हो जाता है

श्रीकिशोर शाही

(भाग – २)

डेटिंग ऐप पर रात को चैट करने का मजा ही कुछ और है। खाना-वाना खाकर प्रियांशु-प्रियंका दोनों अपने-अपने बिस्तरों में घुसकर वर्चुअल लव का आनंद ले रहे थे। प्रियंका ने अपने पति को क्यों छोड़ा? यह सवाल एक दिन जब प्रियांशु ने पूछा तो प्रियंका ने कहा कि वह एक नौकरी-पेशा करनेवाला संकुचित दिमाग का शख्स है। बहुत किट-किट करता था इसलिए वह अलग हो गई। अब उसने तय किया है कि वह किसी बिजनेसमैन से ही शादी करेगी। यह सुनते ही प्रियांशु का दिल प्यार की अनंत गहराइयों में खो गया।
एक दिन चैटिंग के दौरान प्रियांशु ने जब प्रियंका से उसके बिजनेस के बारे में जानकारी मांगी तो उसने बताया कि उसने कंपनियों में निवेश किया हुआ है, जहां से उन्हें रिटर्न मिलता है। इसमें एक कंपनी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थी और बहुत ज्यादा रिटर्न दे रही थी। प्रियंका ने बताया कि वह ‘मार्वेâट एक्सेस कंपनी’ नाम की एक फर्म के जरिए सोने की ट्रेडिंग करती है और उसे भी इसमें निवेश करना चाहिए, क्योंकि इसमें अच्छा रिटर्न मिलता है। प्रियंका ने प्रियांशु को इस कंपनी में निवेश करने की सलाह दी। प्रियांशु इस पचड़े में पड़ना नहीं चाहते थे। उन्हें किसी कंपनी में निवेश करने में रुचि नहीं थी। मगर प्रियंका ने प्यारी-प्यारी बातें और वर्चुअल प्यार के तूफान के बीच प्रियांशु को आखिर निवेश करने के लिए राजी कर ही लिया। अब प्रियंका ने कंपनी के प्लेटफॉर्म पर खुद प्रियांशु के लिए एक अकाउंट बनाया। इसके बाद प्रियांशु ने वहां पैसों का निवेश करना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में प्रियांशु ने ५३.३० लाख रुपए जमा किए। उनके अकाउंट में दिखने लगा कि उनका वर्चुअल बैलेंस बढ़कर १ करोड़ रुपए से ऊपर हो गया है। एक दिन प्रियांशु को कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने सोचा कि क्यों न वह कंपनी से कुछ पैसे निकाल लें। मगर जब उन्होंने रुपए निकालने की कोशिश की तो उन्हें सफलता नहीं मिली। फिर उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा तो उनसे कहा गया कि वे इस तरह से पैसे नहीं निकाल सकते। उन्हें पहले ३० फीसदी रकम जमा करानी होगी फिर वो पैसे निकाल सकते हैं। यह बात प्रियांशु को काफी अटपटी लगी। जब उन्होंने सवाल पूछने शुरू किए तो कंपनी के अधिकारी उन्हें टालमटोल जवाब देने लगे। प्रियांशु ने जब प्रियंका से बात करने की कोशिश की तो कई बार मैसेज भेजने के बाद भी उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं मिला। तब जाकर प्रियांशु को अहसास हुआ कि वे ठगे गए हैं। फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत कराई। इस तरह प्रियांशु के साथ बड़ा स्वैâम हो गया। न तो प्रेमिका मिली और न ही उन्हें उनका पैसा वापस मिला। वे सायबर स्वैâम के शिकार हो चुके थे।
(समाप्त)

अन्य समाचार