मुख्यपृष्ठखेलबिहार, लखनऊ और डीवीए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

बिहार, लखनऊ और डीवीए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

-अवध नारायण सिंह स्मारक राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता

-बक्सर और लखनऊ के खिलाड़ियों ने दर्शकों का दिल जीता

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

पचास-साठ के दशक में पूर्वांचल के जाने माने पुलिस अधिकारी रहे स्व.अवध नारायण सिंह की याद में शनिवार को सुल्तानपुर शहर के नरायनपुर में राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ किया पूर्व सांसद स्व.सत्यदेव सिंह के पुत्र भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने। प्रतियोगिता में कई नामी गिरामी टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें बक्सर (बिहार), लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी,अयोध्या, गाजीपुर, आजमगढ़, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टीमें प्रमुख रहीं l प्रतियोगिता का उद्घाटन गाजीपुर और अयोध्या के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो वैभव सिंह व जगदीशपुर के ब्लाक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया l
दिनभर चले मैच में बक्सर,बाराबंकी, डीवीए सुल्तानपुर,वाराणसी व आजमगढ़ ने जगह बनाई। बक्सर बिहार की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई तीन सेट के मैच में बिहार ने बाराबंकी को २-१ से हराया। डीवीए सुल्तानपुर ने अयोध्या को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं सुल्तानपुर की टीम ने वाराणसी को तीन सेट के मैच में २-१ से जीत दर्ज की। अन्य मैच देर रात तक आयोजित हुए। निर्णायक के रूप में जसवंत सिंह, सोनू सिंह, अनूप शर्मा, दिनेश तिवारी ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन मुनेंद्र मिश्र और फैजान ने किया। प्रतियोगिता संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी गिरीश नारायण बब्बन की निगरानी में आयोजन हुआ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायकगण विनोद सिंह, सीताराम वर्मा, राजप्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, विकास वर्मा, विपिन सिंह, अमित, अभिषेक, अतुल पाल, माता प्रसाद पांडेय, विवेक दुबे, जिला वालीबाल संघ के सचिव शिव नारायण सिंह, आयोजन सह सचिव मुनेंद्र मिश्र, अध्यक्ष गौरव सिंह, संयोजक सर्वेश सिंह,व्यवस्थापक आलोक पाठक, कोषाध्यक्ष आशीष सिंह टेनी आदि ने सक्रिय सहभागिता की l

अन्य समाचार