मुख्यपृष्ठग्लैमर‘शादी में विश्वास नहीं करती’

‘शादी में विश्वास नहीं करती’

फिल्म ‘दंगल’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इस फिल्म के बाद न सिर्फ उनके करियर को नई दिशा मिली, बल्कि उनका नाम आमिर खान के साथ भी जोड़ा जाने लगा। हालांकि, प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ फातिमा अपनी निजी सोच को लेकर भी हमेशा साफ रही हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलकर कहा था कि वह शादी करने के विचार से सहमत नहीं हैं। साल २०२१ में दिए गए बयान में उन्होंने बताया था कि वह अभी खुद को शादी के लिए तैयार नहीं मानतीं और जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि शादी को लेकर उन पर किसी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि वह कब शादी के लिए तैयार होंगी, तो उनका जवाब था ‘कभी नहीं, मैं किसी शादी में विश्वास नहीं करती हूं।’ फातिमा का विश्वास है कि किसी रिश्ते को साबित करने के लिए कागजी दस्तावेज जरूरी नहीं होते। उनके अनुसार, साथ रहना और सच्चा प्यार निभाना शादी से कहीं ज्यादा अहम है।

अन्य समाचार