मुख्यपृष्ठग्लैमरदिशा हुई ट्रोल

दिशा हुई ट्रोल

म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे नूपुर सेनन और स्टेबिन शादी के बंधन में बंध गए हैं। उदयपुर में हो रहे उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस की झलक लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। इस रॉयल सेलिब्रेशन में नूपुर की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के डांस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया। वहीं, शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय भी उदयपुर पहुंचीं, जिनका एयरपोर्ट से बाहर आते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिशा पाटनी व्हाइट टॉप, यलो जैकेट और ब्लू डेनिम में नजर आईं, जबकि मौनी रॉय ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और ब्लू कोट पहना था। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान दिशा की जैकेट पर गया, जो एक कंधे से नीचे खिसकी हुई थी। इसी बात को लेकर दिशा को जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने उनके पहनावे पर तरह-तरह के कमेंट किए, जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का मुद्दा चर्चा में आ गया।

अन्य समाचार