मुख्यपृष्ठखबरेंकाशी में गंगा जी की लहरों पर श्री रानी सती दादी जी...

काशी में गंगा जी की लहरों पर श्री रानी सती दादी जी का मंगल पाठ आयोजित

उमेश गुप्ता / वाराणसी

नव वर्ष के पावन उपलक्ष्य में जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री रजत कृष्णा शर्मा जी के मुखारविंद से श्री रानी सती दादी जी का मंगल पाठ काशी नगरी में प्रथम बार गंगा जी की लहरों पर क्रूज के माध्यम से भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ रविदास घाट से प्रातः 11:30 बजे क्रूज प्रस्थान के साथ हुआ। सभी दादी भक्तों ने कार्यक्रम का पूर्ण लाभ जलपान एवं प्रसाद व्यवस्था सहित प्राप्त किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य “जय दादी जी नाम लिखित पुस्तिका बैंक” का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पुण्य कार्य से जुड़कर दादी जी की कृपा प्राप्त कर सकें।

इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक श्री रमेश चौधरी, दीपक बजाज, अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल अगु, मंत्री कृष्ण गोपाल तुलस्यान, कोषाध्यक्ष अशोक गिनोदिया,ginodiya , विकास भावसिंहका , श्यामभक्त मंडल अनूप सर्राफ जी, त्रिदेव ट्रस्ट के मंत्री श्रीगोविन्द केजरीवाल, महेश चौधरी, सुरेश तुलस्यान संजय पंसारी,सुनील नेमानी, राजेश तुलस्यान,मंजू तुलस्यान,उमा अग्रवाल, मधु तुलस्यान, श्यामा, अनिता,रश्मि, मीनू, एवं अन्य महिलाओं ने मंगल पाठ किया।

अन्य समाचार