शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में हरीश सिंह नामक एक कोर्ट कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। बकौल अधिकारी, हरीश ने कोर्ट परिसर के अंदर एक बिल्डिंग से छलांग लगाई थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें हरीश ने मानसिक परेशानी और काम के दबाव का जिक्र किया है। शख्स ने सुसाइड नोट में लिखा, `आज मैं ऑफिस के काम के दबाव के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। जब से मैं कोर्ट क्लर्क बना हूं, मेरे मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं। मैंने अपने ये विचार किसी से साझा नहीं किए। मैंने इन विचारों पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। मैं ६० फीसदी विकलांग हूं और यह नौकरी मेरे लिए बहुत कठिन है और मैं इस दबाव के आगे झुक गया।’
