एम.एम.सिंह
‘डीप थ्रोट’ का जिक्र इसलिए क्योंकि यह वो एडल्ट फिल्म है, जिसकी नायिका एडल्ट फिल्म की दुनिया की पहली नायिका थी। ५ फीट ८ इंच की लंबाई, गहरी भूरी जुल्फें और बड़ी-बड़ी मासूम आंखें। बात १९७२ की है। कहा जाता है कि उस जमाने में उसने फिल्म में ६०० मिलियन डॉलर कमाए थे। आज डॉलर की जो कीमत है उससे ६०० मिलियन डॉलर गुणा कर दीजिए कमाई का अंदाज आपको हो जाएगा! हालांकि, दर्दनाक सच यह है कि उस कमाई का बहुत कम हिस्सा उसके हिस्से में आया था…१,२५० डॉलर! लेकिन विडंबना देखिए उसे भी उसका पति ले गया। १९८० में उस नायिका की ऑटोबायोग्राफी बाजार में आई! उस किताब में दुनिया को झिंझोड़ कर रख दिया! ऑटोबायोग्राफी में नहीं कई आपबीती की लाइन का जिक्र लेख की शुरुआत में किया जा चुका है। नायिका के बुरे दिनों की शुरुआत उसके १९ बसंत पार करते ही हो गई। दरअसल, एक ऐसी लड़की जो अकेले रहना पसंद करती थी, लड़कों से कभी मिलना पसंद नहीं करती थी वह अचानक प्रेग्नेंट पाई जाती है। समाज हमेशा से ही ऐसे लोगों के साथ बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाता रहा है, उसके बच्चे को उससे जुदा कर दिया गया। उसकी शादी चेक नाम के इंसान से हुई जिससे वह प्रेम करती थी। लिंडा प्रेम करती थी, लेकिन चेक के लिए वह सोने का अंडा देने वाली मुर्गी थी। एक वक्त आया लिंडा पर मानो वङ्कापात हो गया। चेक ने लिंडा को प्रोस्टीट्यूशन के लिए मजबूर किया गया। लिंडा ने पैâसला किया कि वह उससे अलग हो जाएगी खुन्नस खाए चेक ने ५ लोगों से लिंडा का गैंगरेप करवा दिया। अप्राकृतिक संबंध, जानवर के साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया गया। तमाम तरह की क्रूरता की गई। म्यूजिकल चेयर खेला गया। बीच में लिंडा को लिटा दिया गया। यहां उसकी बायोग्राफी बाजार में आई हंगामा मच गया। बायोग्राफी का सच जिन्हें कड़वा लगने लगा वे सब एक साथ खड़े हो गए। उन्होंने किताब की हर लाइन को गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश की। लाइ डिटेक्टर टेस्ट से लिंडा को गुजरना पड़ा। सच तो सच होता है और मशीन को भला लिंडा से क्या दुश्मनी थी! सच सामने आ गया लिंडा सच बोल रही थी। इस जीत के बाद लिंडा के चेहरे का इस्तेमाल ‘बैन द पॉर्न मूवमेंट’ के लिए किया गया। यहां भी उसके साथ धोखा ही हुआ। फिर लिंडा ने दूसरी शादी की, मां भी बनी।
