मुख्यपृष्ठनए समाचारलोकतंत्र हारा, धनतंत्र जीता!.. बिहार लौटते ही एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव......

लोकतंत्र हारा, धनतंत्र जीता!.. बिहार लौटते ही एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव… नीतीश सरकार को १०० दिनों का अल्टीमेटम

सामना संवाददाता / पटना

देश-विदेश के लंबे सैर के बाद तेजस्वी यादव रविवार दोपहर सपरिवार पटना पहुंच गए। पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव पुराने तेवर में नजर आए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में धांधली के साथ जीत के लिए एनडीए पर प्रलोभन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही सकारात्मक राजनीति करते आए हैं। यही कारण है कि सरकार गठन के सौ दिन तक उसकी नीतियों, निर्णयों और कार्यक्रमों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन उसके कार्यों की विवेचना करते रहेंगे। इस बयान से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में तेजस्वी सरकार के विरुद्ध अपेक्षाकृत अधिक आक्रामक होंगे। हवाईअड्डा परिसर में तेजस्वी ने कहा कि पूरा देश कह रहा है कि विधानसभा चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, `एनडीए ने जनतंत्र को धन-तंत्र और मशीन तंत्र बना दिया है। छल-कपट-प्रपंच और मशीनरी से प्राप्त जनादेश को जनता कितना स्वीकार रही है, यह सभी जानते हैं! डबल इंजिन सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पलायन, शिक्षा, चिकित्सा और विधि व्यवस्था का क्या हश्र है, यह किसी से छुपा नहीं है। हम चाहते हैं कि यह सरकार अपने घोषणा-पत्र पर अमल करे। उल्लेखनीय है कि मोतियाबिंद के आपरेशन और नौकरी के बदले भूमि प्रकरण में पैरवी के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शनिवार शाम दिल्ली से पटना आए।

अन्य समाचार