मुख्यपृष्ठनए समाचारअमेरिका के रहस्यमयी हथियार ने वेनेजुएला को दहला दिया... ट्रंप के `मिस्ट्री...

अमेरिका के रहस्यमयी हथियार ने वेनेजुएला को दहला दिया… ट्रंप के `मिस्ट्री वेपन’ से `खून’ की बारिश!

-बिना-गोला बारूद खून की उल्टियां करने लगे सैनिक

-मादुरो समर्थक सुरक्षा गार्ड का चौंकानेवाला खुलासा

एजेंसी/ नई दिल्ली

फाइटर जेट, मिसाइल, बम जैसे वेपन सिस्‍टम के बारे में आम से लेकर खास तक जानते हैं लेकिन अमेरिका ने वेनेजुएला में सोनिक वेपन का इस्‍तेमाल किया। इससे वेनेजुएला के सैनिकों के नाक से खून निकलने लगे और वे खून की उल्टियां भी करने लगे। इस तरह अमेरिका ने बिना किसी बम-गोले के वेनेजुएला की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। साथ ही बिना किसी ज्‍यादा खून-खराबे के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो को अरेस्‍ट कर लिया गया। बता दें कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका ने इस ऑपरेशन के दौरान एक शक्तिशाली ‘सोनिक हथियार’ का इस्तेमाल किया, जिससे वेनेजुएला के सैनिकों की हालत बिगड़ गई।

अन्य समाचार