अनिल पांडेय / मुंबई
मुंबई मनपा चुनाव में विरोधियों को हराने के लिए प्राइवेट जासूस और हैकर्स सक्रिय किये गए हैं। प्राइवेट जासूसों और हैकर्स की एंट्री से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और उनके करीबियों मैं भय का माहौल व्याप्त है।
सूत्र बताते हैं कि हाईटेक जमाने में चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशी साम-दाम-दंड-भेद, किसी भी तरह जीत हासिल करना चाहते हैं इसके लिए नेता विरोधियों कि सूचना प्राप्त करने के लिए अपने विरोधियों के पीछे प्राइवेट जासूस और हैकर्स लगा दिए हैं जिनकी वह भारी कीमत भी अदा कर रहे हैं चुनाव में सक्रिय एक जासूस ने बताया कि हमें हायर करने वाले प्रत्याशियों के विरोधियों की निजी जानकारी और उनके कार्यकलापों की 24 घंटे निगरानी करके सूचना एकत्रित करके देते हैं इसके बदले मोटी रकम वसूलते हैं।
इन सूचनाओं का प्रत्याशी उपयोग करके अपने विरोधियों के खिलाफ रणनीति बनाते हैं रजिस्टर जासूस एजेंसी के संचालक उत्पल चौधरी बताते हैं कि जासूस कार्यकर्ता बनकर विरोधियों के खेमे में प्रवेश करते हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में जासूसों के साथ ही व्यावसायिक हैकर्स को भी सक्रिय कर रखे हैं । ये हैकर्स गुप्तवार रूम में बैठकर विरोधियों के मोबाइल हैक करके उनके डाटा नष्ट कर देते हैं और उनके डाटा चोरी करके उनकी रणनीति और युक्तियों के बारे में सूचना प्राप्त कर उनका तोड़ निकाल लेते हैं और विरोधी का सोशल मीडिया पर पहुंच कम करने और सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ करने का काम कर रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि यह जासूस और हैकर उम्मीदवारों का ही नहीं बल्कि उनके करीबी लोगों का भी फोन हैक कर रहे हैं जिसके चलते चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, हालांकि मुंबई पुलिस की साइबर सेल शाखा और मनपा प्रशासन इस बारे में सचेत है और कार्यवाही करने की आश्वासन दे रहा है।
