मुख्यपृष्ठसमाचारकचहरी पर पुलिस आयुक्त से मिले NSUI कार्यकर्ता...पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सौंपा...

कचहरी पर पुलिस आयुक्त से मिले NSUI कार्यकर्ता…पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

उमेश गुप्ता / वाराणसी

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी स्थित कार्यालय पर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे कथित पुलिसिया व्यवहार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आए दिन कांग्रेस नेताओं के घरों पर हाउस अरेस्ट (नजरबंदी) की कार्रवाई की जा रही है, जो लगातार जारी है। इसके अलावा आरोप लगाया गया कि कई बार रात 11 या 12 बजे नेताओं को जगाकर परेशान किया जाता है, जिसे अनुचित और कॉंग्रेस के कार्यकता ने बताया गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जमीन पर पटककर सड़क पर घसीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना को कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मूल्यों और गरिमा के खिलाफ बताया।
इसके साथ ही 12 जनवरी 2026 को भी कांग्रेस के छात्र संगठन के नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस द्वारा नजरबंद करने और प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहने का आरोप लगाया गया है।
कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन से करबद्ध निवेदन करते हुए कहा है कि नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। ज्ञापन के अंत में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि यह कार्रवाई बंद नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अन्य समाचार