मुख्यपृष्ठसमाचारकमिश्नर-आईजी ने लगाई सुल्तानपुर में लगाई ग्राम चौपाल... आईजी का फरमान-अवैध कब्जा...

कमिश्नर-आईजी ने लगाई सुल्तानपुर में लगाई ग्राम चौपाल… आईजी का फरमान-अवैध कब्जा करने वालों पर लगे गुंडा एक्ट

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अयोध्या के कमिश्नर और आईजी ने मंगलवार को सुल्तानपुर जिले का दौरा किया। विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अयोध्या मण्डल अयोध्या राजेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या मण्डल अयोध्या प्रवीन कुमार व संयुक्त विकास आयुक्त श्री राजेश कुमार का जनपद भ्रमण के दौरान मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ बैठक, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, ग्राम चौपाल, एसआईआर के दृष्टिगत मतदेय स्थलों/बूथों, गोवंश आश्रय स्थल सिरवारा, वि0ख0 कूरेभार का निरीक्षण, विकास कार्यों व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यक्रम जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, ज्वांइट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लम्भुआ गामिनी सिंगला, प्रशिक्षु आईएएस रिदम आनन्द सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मंडलायुक्त ने निरीक्षण भवन लोनिवि में गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल आदि की उपस्थिति में लोनिवि सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अयोध्या के मंडलायुक्त राजेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में लॉ एंड ऑर्डर से सम्बन्धित सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों, उपजिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने ऐसे भूमि विवाद जिसमें एक पक्ष राज्य सरकार हो, उक्त से सम्बन्धित मुकदमों को चिन्हित/सूचीबद्ध कर अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम व सीओ को संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये।
पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार ने लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने थानों से सम्बन्धित गुंडा एक्ट,गैंगस्टर आदि के मामलों में कृत कार्यवाही को चिन्हित कर ग्रामसभावार डाटा तैयार कर उपलब्ध करायें। उन्होने निर्देशित किया कि अवैध कब्जा आदि के सम्बन्ध में जरूर गुंडा एक्ट लगायें। उन्होंने आबकारी विभाग, कुम्भ के दृष्टिगत जनपद में यातायात के लिये किये गये प्रबन्ध आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर अबाध आवागमन के लिये सभी आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उक्त बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।तत्पश्चात मंडलायुक्त अयोध्या की अध्यक्षता में ब्लॉक कुड़वार के ग्राम भंडरा परसरामपुर में ‘ग्राम चौपाल‘ का आयोजन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम लम्भुआ, प्रशिक्षु आईएएस सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। ग्राम प्रधान भण्डरा व बीडीओ द्वारा आयुक्त का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। आयुक्त ने ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों बेसिक शिक्षा विभाग, एनआरएलएम, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों में प्रदर्शित विकास कार्यों के सम्बन्ध में लगायी गयी प्रदर्शनी की सराहना की गयी।
ग्राम चौपाल के दौरान आयुक्त ने विभिन्न विभागों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान यूनीफार्म में ५५५ डीबीटी किये जाने के सापेक्ष कितने का सत्यापन कर लिया गया है। के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी । बीएसए उपेन्द्र गुप्त ने बताया कि लगभग ८६ प्रतिशत का सत्यापन कर लिया गया है, अवशेष के सत्यापन की कार्यवाही चल रही है। इसी प्रकार बाल विकास एवं पुष्टाहार के अन्तर्गत चिह्नित सैम-मैम बच्चों की काउसिंलिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने चौपाल के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के लिये निर्देशित किया गया।
आयुक्त ने रीता देवी, सीमा देवी से रॉशन कार्ड के बारे में व सुनीता देवी पत्नी बसन्तलाल से आवास की उपलब्धता के बारे में आयुक्त ने जानकारी प्राप्त की। उन्होने प्राप्त शिकायतों का उपस्थित अधिकारियों से त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिये। मंडलायुक्त ने स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदी सीमा, कंचन, कलावती व तारा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वयं सहायता समूह संगठन राम व जालपा की अध्यक्ष मनीषा व कंचन को ६-६ लाख रुपये का चेक वितरित किया गया।
मंडलायुक्त ने ग्राम चौपाल में उपस्थित लोगों से कहा कि आप सभी एक जागरूक नागरिक बनिये तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा प्राप्त करें। उन्होंने उपस्थित माताओं से अपील की कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठायें।
जिलाधिकारी द्वारा मंडलायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, ज्वांइट मजिस्ट्रेट, डीसी मनरेगा का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि मंडलायुक्त द्वारा सुझाये गये सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे।

अन्य समाचार