मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रभाग-७२ में मनीषा पांचाल की जीत तय... हर वर्ग का मिल रहा...

प्रभाग-७२ में मनीषा पांचाल की जीत तय… हर वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी की ओर से अंधेरी (पूर्व) के प्रभाग क्रमांक ७२ से चुनाव मैदान में उतरीं उम्मीदवार मनीषा मनोहर पांचाल के पक्ष में क्षेत्र में जबरदस्त जनलहर दिखाई दे रही है। जगह-जगह निकल रही प्रचार फेरियों, चौक सभाओं और शोभा यात्राओं में उमड़ रही भारी भीड़ से यह स्पष्ट हो रहा है कि जनता ने अपना मन बना लिया है और उनकी जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है।
प्रभाग क्रमांक ७२ में वर्ष २००२ से २०१२ तक पूर्व नगरसेवक मनोहर पांचाल द्वारा कराए गए विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं का लाभ आज भी क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। इसके बाद २०१२ से २०१७ के कार्यकाल में मनीषा मनोहर पांचाल ने भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की। उन्हीं कार्यों का सकारात्मक असर आज के चुनावी माहौल में साफ दिखाई दे रहा है।
इस प्रभाग में मराठी, गुजराती, हिंदी भाषी और मुस्लिम समुदाय के मतदाता बड़ी संख्या में हैं। प्रचार के दौरान सभी भाषिक समुदायों द्वारा मनीषा पांचाल का उत्स्फूर्त स्वागत किया जा रहा है। विशेष रूप से सुभाष नगर, मकरानी पाड़ा, चाचा नगर और मोगरा पाड़ा जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रचार फेरी के दौरान मुस्लिम समाज ने उन्हें भारी समर्थन देते हुए भव्य स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मनीषा मनोहर पांचाल एक अनुभवी, सुलभ और जमीनी नेतृत्व के रूप में जानी जाती हैं, जिन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता दी है। पूरे प्रभाग में मिल रहे व्यापक समर्थन, उत्साह और विश्वास को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी की उम्मीदवार मनीषा मनोहर पांचाल की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

अन्य समाचार