राजेश सरकार
प्रयागराज। देर से ही सही लेकिन मादक पदार्थों की अवैध बिक्री कर शार्टकट तरीकों से काली कमाई करने वालों के खिलाफ रोकथाम को उतरी नैनी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 220 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर तथा बिक्री के 330 रुपये बरामद किए हैं।मुखबिर की मदद से दोनों को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त में मोनू गौड़ पुत्र श्रीकान्त गौड़ निवासी दुबकी कला थाना हंडिया, हाल पता मानस नगर नैनी तथा आनंद भारतीया उर्फ बब्बू पुत्र संजय भारतीया निवासी इंदलपुर नैनी को लेप्रोसी चौराहे के पास अस्थाई बस अड्डा वाले मैदान से गिरफ्तार किया गया । दोनों की गिरफ्तारी व बरामद की के आधार पर नैनी थाने में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों अल्प्राजोलम पाउडर की पुड़िया बना कर बेचते है। अपने शौक पूरा करने के लिये नशा बेचने का काम करते है । बुधवार को दोनों अल्प्रोजोलम पाउडर बेचने के फिराक में थे, कि पुलिस ने पकड़ लिया।
– इंजेक्शन और प्रतिबंध सिरप बेचने वालों पर लगाम कसेगी
दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि नैनी क्षेत्र में एफसीआई रोड, पीडीए कॉलोनी, नई बाजार सरगम मोड, टीएसएल रेलवे क्रॉसिंग, मामा भांजा तलब बाजार, महेवा खान चौराहा इन जगहों पर हो रहे नशे के कारोबार को जल्द ही जड़ से खत्म किया जाएगा। इन जगहों पर पान की गुमटी रोजमर्रा की दुकानों और मेडिकल शॉप में चोरी छुपे प्रतिबंधित सिरप और इंजेक्शन धड़ले से बिक रहे हैं।
– अपराधिक रिकॉर्ड
अभियुक्त आनंद भारतीया उर्फ बब्बू के विरुद्ध नैनी थाने में वर्ष 2022 और 23 में धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा धारा 380/411 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज है।
– गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम, उप निरीक्षक श्रीराम उपाध्याय, आशीष यादव, तथा कांस्टेबल सतेन्द्र यादव शामिल थे।
