-वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक फॉरेस्ट गार्ड ने किसान को बीच सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया। फॉरेस्ट गार्ड ने किसान पर लाठियां भी बरसाईं। इस दौरान किसान दर्द से कराहता रहा, लेकिन गार्ड को उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं आया। फॉरेस्ट गार्ड भद्दी-भद्दी गलियां देते हुए किसान को घसीटकर लाठी से पीटता रहा, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, किसान दिनेश निषाद ने सोमवार को अपने खेत से नीलगाय को खदेड़ा, जिसके बाद नील गाय फॉरेस्ट रेंज में पहुंच गई। इसी बात को लेकर फॉरेस्ट गार्ड और किसान के बीच कहासुनी हो गई और फिर गार्ड ने बीच सड़क किसान को पीटना शुरू कर दिया। किसान ने बताया कि मैं वैंâपियरगंज इलाके के जंगल बब्बन के टोला पोखरहवा का रहने वाला हूं। शाम करीब ४ बजे उसने अपने खेत से नीलगाय को भगाया। जिसके बाद फॉरेस्ट चौकी पर मुझे बुलाया गया, जहां फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य सहित वहां तैनात अन्य कर्मचारियों ने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान जब मैंने उनका विरोध किया तो उन्होंने मुझे सड़क पर गिरा-गिराकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। किसान ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य ने पैर लगाकर मुझे सड़क पर गिरा दिया था। मैंने छोड़ देने की मिन्नतें कीं, लेकिन उनको तरस नहीं आया और वो मुझे पीटते रहे।
आरोपी गार्ड को वन विभाग ने किया सस्पेंड
किसान की पिटाई के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य किसान को बीच सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने आरोपी गार्ड को सस्पेंड कर दिया है।
