मुख्यपृष्ठस्तंभस्कैम्स  एंड स्कैंडल्स : खबरदार, जो इंटरव्यू छापा! ...सेक्स  स्कैंडल दबाने के...

स्कैम्स  एंड स्कैंडल्स : खबरदार, जो इंटरव्यू छापा! …सेक्स  स्कैंडल दबाने के लिए पत्रिका पर डाला दबाव

श्रीकिशोर शाही

लेक टाहो की उस मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी डेनियल्स के रास्ते अलग हो गए। न कोई सार्वजनिक रिश्ता था, न दोबारा मिलने की कोई तमन्ना। यह घटना उन सैकड़ों निजी प्रसंगों में से एक थी, जो अमीर और मशहूर लोगों की जिंदगी में बिना शोर के दब जाती हैं। कई साल तक ऐसा ही रहा।
२००७ से २०१० के बीच ट्रंप ‘द एप्रेटिंस’ शो के जरिए अमेरिकी टीवी पर लगातार मौजूद रहा। उसकी ब्रांड वैल्यू बढ़ती गई। उधर स्टॉर्मी डेनियल्स एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं और कभी-कभार मुख्यधारा के मीडिया में भी दिखाई दीं। दोनों की जिंदगियां अलग-अलग दिशाओं में चलती रहीं, लेकिन २००६ की वह रात कहीं दर्ज हो चुकी थी, कम से कम दोनों की यादों में।
२०११ में पहली बार यह मामला सार्वजनिक होने के करीब पहुंचा। एक अमेरिकी मैगजीन ‘इन टच वीकली’ ने स्टॉर्मी डेनियल्स का इंटरव्यू रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के साथ अपने संबंध का जिक्र किया। उस समय ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं थे, लेकिन ट्रंप पहले से ही एक जाना-पहचाना नाम था। इंटरव्यू छपने से पहले ही पत्रिका पर कानूनी दबाव पड़ा और वह प्रकाशित नहीं हुई। यह मामला फिर से परदे के पीछे चला गया।
इसके बाद स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने की कोशिश शुरू हो गई। इस बात का खुलासा खुद डेनियल्स ने किया। उसने यह भी बताया कि उसे चुप रहने के संकेत और चेतावनियां दी जा रही थीं। २०११ में लॉस वेगास के एक पार्विंâग लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर इशारों में बात की। उस समय यह घटना दर्ज तो हुई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। २०१५ में हालात अचानक बदलने लगे। ट्रंप ने औपचारिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की। जैसे-जैसे ट्रंप का राजनीतिक कद बढ़ा, वैसे-वैसे पुराने निजी किस्सों की कीमत भी बढ़ने लगी। मीडिया, विरोधी दल और टैब्लॉयड्स-सब कुछ खंगाला जाने लगा। २००६ की वह निजी घटना अब एक संभावित राजनीतिक विस्फोट में बदल रही थी। यहीं से यह रिश्ता सिर्फ दो लोगों की स्मृति नहीं रहा। यह एक ऐसी जानकारी बन चुकी थी, जो चुनावी माहौल में नुकसान पहुंचा सकती थी। जो बात दस साल तक दबकर रही, वह अब समय, सत्ता और राजनीति के दबाव में बाहर आने को तैयार थी। इसी दबाव ने एक रहस्यमयी कहानी को जन्म दिया।
(शेष अगले अंक में)

अन्य समाचार