भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कीवी टीम ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज को १-१ की बराबरी पर ला खड़ा किया है। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले २८५ रन के लक्ष्य को ४७.३ ओवर में ३ विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ५० ओवर में केएल राहुल की नाबाद ११२ रन की शतकीय पारी की बदौलत ७ विकेट पर २८४ रन का स्कोर खड़ा किया था। रोहित शर्मा २४ और विराट कोहली २३ रन राजकोट में बना सके। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने ५६ रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए २८५ रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने लक्ष्य को डेरिल मिचेल की १३१ और विल यंग की ८७ रन की शानदार पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए १६२ (१५२) रन की साझेदारी करके मैच भारत के जबड़े से छीन लिया। न्यूजीलैंड ने विजयी लक्ष्य को ४७.३ को ओवर में हासिल कर लिया। डेरिल मिचेल १३१ और ग्लेन फिलिप्स ३२(२५) रन बनाकर नाबाद रहे।
