मुख्यपृष्ठग्लैमर'धुरंधर 2' में फैंस की मांग पर धमाल मचाने लौटेगा अक्षय खन्ना...

‘धुरंधर 2’ में फैंस की मांग पर धमाल मचाने लौटेगा अक्षय खन्ना का रहमान डकैत!

हिमांशु राज

अदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसकी सफलता के पीछे हर कलाकार का योगदान था, लेकिन अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत तो दर्शकों के दिलों पर राज कर गया। फिल्म में उनके कैजुअल डांस स्टेप्स, खासकर फ्लिपराची के गाने ‘FA9LA’ पर, इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। अब फैंस की जबरदस्त डिमांड पर मेकर्स इस किरदार को ‘धुरंधर 2’ में वापस ला रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब कुछ चुनिंदा सीन दोबारा शूट किए जाएंगे, जिनमें अक्षय खन्ना के सीक्वेंस शामिल हैं।पहली फिल्म में तो रहमान डकैत की मौत हो जाती है, लेकिन अदित्य धर खुद इस प्रोजेक्ट में जुटे हैं। जनवरी के आखिर से रीशूटिंग शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स कहती हैं कि फ्लैशबैक के जरिए दर्शक एक बार फिर इस खतरनाक विलेन को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। यह ट्विस्ट फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज साबित होगा। ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रैंपल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 1200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और 1300 करोड़ के करीब पहुंच रही है।’धुरंधर 2′ पहली फिल्म के क्लाइमेक्स से आगे की कहानी दिखाएगी। इसमें रणवीर सिंह का किरदार हामजा, पाकिस्तान के ल्यारी टाउन के टेरर ग्रुप में रहमान डकैत की मौत के बाद उभरता नजर आएगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में धमाल मचाने वाली है, लेकिन यश की बहुप्रतीक्षित ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत होगी। अक्षय खन्ना के फैंस तो पहले ही उत्साहित हो चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह सीक्वल भी इतिहास रच पाएगा या नहीं। 2025 में अक्षय खन्ना से लेकर ममूटी तक के विलेन ने दर्शकों को बांधे रखा था, और अब ‘धुरंधर 2’ में यह जादू दोबारा दिखेगा।

अन्य समाचार