मुख्यपृष्ठनए समाचारफुल एंड फाइनल... `अबकी गोली सीधे खोपड़ी पर लगेगी!'.. ईरान के सरकारी...

फुल एंड फाइनल… `अबकी गोली सीधे खोपड़ी पर लगेगी!’.. ईरान के सरकारी टीवी चैनल की ट्रंप को खुली धमकी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बेहद बढ़ा हुआ है। दोनों देशों की सेनाएं अपनी मिसाइलों को ताने तैयार हैं, ऐसा लग रहा है जैसे दोनों ओर से कोई छोटी-सी हरकत भी इस युद्ध को ट्रिगर कर सकता है। दोनों देश एक-दूसरे पर टूट पड़ने को आमादा दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच ईरान ने अब सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे दी है। ऐसा लग रहा है जैसे ये बयान जारी कर ईरान ने जानबूझकर अमेरिका को उकसाने की कोशिश की है। एक रिपोर्ट्स में बताया गया कि ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर ट्रंप की एक तस्वीर दिखाई गई, जिसमें उन्हें एक गोली छूकर निकल गई थी और ट्रंप की जान बाल-बाल बची थी। इसके साथ ही ईरानी टीवी पर एक संदेश भी प्रसारित किया गया, जिसमें कहा गया कि इस बार निशाना नहीं चूकेगा।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अब तक की सबसे खुली और आक्रामक चेतावनी है, जो ईरान की ओर से सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति को दी गई है। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहा है।
दुबई भागे खामेनेई!
ईरान में बढ़ते विरोध-प्रदर्शन के बीच इजरायल के टीवी चैनल १४ ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का परिवार दुबई भागने के फिराक में है। दावा किया जा रहा है उनके बेटे ने १.५ बिलियन डॉलर दुबई में ट्रांसफर कर दिया। हालांकि इस दावे की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
तय हो गई ईरान के तबाही की तारीख!
साउथ चाइना सी से निकला अमेरिकी एयरक्राफ्ट वैâरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन जिस तेजी से मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहा है, उससे रणनीतिकारों को लग रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने हमले के लिए एक सीक्रेट तारीख तय की है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूदा ईरानी सरकार को गिराने के लिए एक बड़े मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। १४ जनवरी को प्रकाशित एक रिपोर्ट और रक्षा विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बेड़े को मिडिल ईस्ट पहुंचने में लगभग एक हफ्ता लगेगा। इसलिए, २२ जनवरी, २०२६ वह संभावित तारीख हो सकती है, जब अमेरिका ईरानी परमाणु ठिकानों और सरकारी केंद्रों पर पहला हमला कर सकता है।

अन्य समाचार