सामना संवाददाता / मुंबई
मनपा चुनाव के दौरान मतदान शुरू होते ही दादर के वार्ड १९२ में पहली डुप्लीकेट वोटर मिली। मनसे प्रत्याशी यशवंत किलेदार ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए चुनाव आयोग के ढीले रवैये पर अपनी नाराजगी जताई।
जब मनसे प्रत्याशी यशवंत किलेदार वोट देने के लिए वार्ड नंबर १९२ के पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे तो वहां एक एक महिला वोटर मिली, जिसका नाम दो जगहों पर था। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। चुनाव अधिकारियों ने तुरंत संबंधित महिला वोटर को रोका और उसके कागजात वेरिफाई करने लगे। प्रशासन ने साफ किया कि उसे नियमों के मुताबिक आधार कार्ड चेक करने और एफिडेविट भरने के बाद ही वोट देने दिया जाएगा।
यशवंत किलेदार ने इस गड़बड़ी पर कड़ी नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि यह सब चुनाव आयोग के ढीले मैनेजमेंट की वजह से हुआ। यशवंत किलेदार वोट देने के लिए वार्ड नंबर १९२ के पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे तो वहां वह महिला वोटर मिली।
