-चंद्रपुर से नागपुर तक हिंसा, फर्जीवाड़ा और ईवीएम तोड़फोड़
सामना संवाददाता / मुंबई
एक साथ २९ मनपा के चुनाव के दिन महाराष्ट्र के कई शहरों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया गंभीर संकट में नजर आई। आलम यह रहा कि मतदान के दिन महाराष्ट्र मानो सुलग उठा था। चंद्रपुर में हिंसक झड़पों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, मालेगांव में सैकड़ों संदिग्ध मतदान पहचान पत्र बरामद हुए, जलगांव में फर्जी मतदान के शक में युवक की पिटाई हुई, धुले में मतदान मशीनों की तोड़फोड़ हुई और नागपुर में मतदाता सूची से नाम गायब होने पर जनता का गुस्सा सड़कों पर दिखा। एक ही दिन में सामने आर्इं इन घटनाओं ने चुनावी तंत्र, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
लगभग आठ साल बाद हो रहे चंद्रपुर मनपा चुनाव के दौरान शहर के कई हिस्सों में हिंसक घटनाएं सामने आर्इं, जिससे मतदान पर दाग लग गया। बंगाली वैंâप क्षेत्र और नेहरू स्कूल परिसर में भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बंगाली वैंâप में १४ जनवरी की रात भाजपा उम्मीदवार रॉबिन विश्वास और भाजपा के बागी उम्मीदवार अजय सरकार के समर्थकों के बीच जोरदार झड़प हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप लगाए। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों उम्मीदवारों पर मारपीट, छेड़छाड़ और गाली-गलौज के मामले दर्ज किए, जिससे शहर में खलबली मच गई।
पुलिस लाठीचार्ज
नेहरू स्कूल मतदान केंद्र पर शिंदे गुट और भाजपा के बागी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोपों को लेकर विवाद हुआ। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच मतदान कराया गया।
लावारिस पहचान पत्र मिले
मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र के पास स्थित घर में २०० से अधिक मतदान कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। इन्हें फर्जी होने का संदेह जताते हुए प्रशासन ने कार्ड जब्त कर पंचनामा शुरू किया और गहन जांच के आदेश दिए। घटना के बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी।
गोलीबारी की घटना से खलबली
फर्जी मतदान के संदेह में एक युवक को निर्दलीय उम्मीदवार पीयूष पाटील और उनके समर्थकों ने पीट दिया। पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप कर युवक को बचाया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। युवक चालीसगांव तालुका का निवासी बताया जा रहा है। इसी तरह शहर के पिंप्राला इलाके में हवाई फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी पैâल गई। पिंप्राला क्षेत्र के आनंद मंगल नगर में दो युवकों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने बंदूक निकालकर हवा में गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक, दो युवकों के बीच हुए व्यक्तिगत विवाद के कारण हुई है।
धुले में मतदान मशीन की तोड़-फोड़
प्रभाग १८ के एक मतदान केंद्र में मतदान मशीन तोड़ने की घटना सामने आई। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसकर गाली-गलौज की और मशीनों को नुकसान पहुंचाया। वहीं प्रभाग ६ में ईवीएम खराब होने से कुछ समय तक मतदान रोकना पड़ा। दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।
मतदाता सूची से नाम गायब
मतदान के दौरान कई केंद्रों पर अव्यवस्था और नागरिकों का रोष देखने को मिला। कुछ इलाकों में ईवीएम बंद पड़ने से मतदान रुका, तो कई जगहों पर नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए। कुछ मतदाताओं के नाम अन्य प्रभागों की सूची में मिलने से भ्रम और असंतोष का माहौल बना।
धुले में बोगस मतदान
धुले शहर के कई मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान सामने आया, जिससे असली मतदाता वोट नहीं डाल सके। कई लोगों को बताया गया कि उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है, खासकर ग्रामीण-शहरी इलाकों में यह समस्या ज्यादा दिखी।
