मुख्यपृष्ठसमाचारकुएं में मिली मां और मासूम की लाश

कुएं में मिली मां और मासूम की लाश

 राजेश सरकार / प्रयागराज

यमुनानगर जोन में चार माह की मासूम बच्ची और उसकी मां की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैली रही। बताया जा रहा है कि मासूम को लेकर मां कुएं में कूद गई थी। बच्ची समेत विवाहिता के कुएं में कूदने की घटना सामने आने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों की लाश कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया मामला पुलिस को संदिग्ध लग रहा है। विवाहिता एक दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। पुलिस के मुताबिक, बड़गौना खुर्द गांव की सोनम पटेल पत्नी शिवबाबू के दो बच्चियां हैं। वर्ष 2021 में सोनम की शादी हुई थी। वर्ष 2023 में सोनम के पति ज्ञानचंद्र की मौत होने पर उसकी शादी देवर शिवबाबू से कर दी गई। पता चला है कि सोनम काफी समय से अपने मायके घूरपुर थानाक्षेत्र के मनकवार गांव में रह रही थी। खिचड़ी वाले दिन वह मायके से ससुराल लौटी थी। इसबीच शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसने बच्चे संग कुएं में छलांग लगा दी। कुआं घर के पास ही बताया जा रहा है। उसने मासूम बच्चे संग क्यों खुदकुशी की? इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

अन्य समाचार