बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी के मामले को लेकर दुकानदार ने काम करने वाले कर्मी को बुलाया। उससे पूछताछ के क्रम में विवाद बढ़ा तो जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी पीड़ित को जमकर पीटा और उसके परिजनों को बुलाया। पीड़ित ने बताया कि थाने में मलद्वार में सिरिंज से पेट्रोल डालकर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़ित को कई दिनों तक थाने में बंद रखा। पीड़ित को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने उसके परिजनों से पैसों की डिमांड की। परिजनों ने पैसे देने से मनाकर दिया और मामले में एसपी से शिकायत की। पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद एसपी ने कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा जो भी पुलिसकर्मी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पीड़ित ने बताया कि वो ज्लेवरी दुकान में काम करता है, जहां उस पर दुकानदार ने सोना चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की थी। पुलिस ने भी थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। पीड़ित ने बताया कि थाने में मलद्वार में सिरिंज से पेट्रोल डालकर उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस से न्याय नहीं मिलने और प्रताड़ित किए जाने के बाद परिजनों ने पीड़ित को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराने की बात कही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।
