-चाचा के सामने लड़की को खींच ले गए थे दरिंदे
-झज्जर पुलिस ने ४ को दबोचा
हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक लड़की के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई। उत्तर प्रदेश से अपने चाचा के साथ बस से उतरी लड़की को कुछ लड़के जबरन ढाबे के अंदर खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। झज्जर पुलिस ने एआई का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों का सुराग लगाया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
झज्जर सीपी डॉ. राजश्री सिंह ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तड़के दो बजे एक उत्तर प्रदेश की लड़की जो अपने चाचा के साथ बहादुरगढ़ में बस से उतरी थी। बस से उतरने के बाद उसके चाचा ने अपने बेटे को फोन किया और आकर उन्हें रिसीव करने को कहा। बेटा बहादुरगढ़ में रहता है। इसी बीच वे सड़क पर चलने लगे। वे सड़क किनारे एक ढाबे पर पहुंचे। दोनों का कुछ युवक पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने लड़की को खींचा और जबरन ढाबे के अंदर ले गए। उस समय ढाबा बंद था और वहां कोई नहीं था। आरोपियों ने सुनसान जगह का फायदा उठाया और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना सीसीटीवी में वैâद हो गई। किसी तरह पीड़ित पुलिस स्टेशन पहुंचे और मदद मांगी। पीड़िता ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर चार आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी अब भी फरार है। सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं लेकिन बहादुरगढ़ में रहते हैं।
