मुख्यपृष्ठखेलजिंदगी की जंग लड़ रहे जादरान

जिंदगी की जंग लड़ रहे जादरान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान को लेकर खबर है कि वो न केवल स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, बल्कि उनकी हालत गंभीर है। अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती दौर के अहम खिलाड़ियों में से एक रहे जादरान ने २००९ में इंटरनेशनल डेब्यू किया और अफगानिस्तान के लिए ८० मैच खेले। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, क्रिकेटर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। शपूर के भाई घमाई जादरान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि शपूर की हालत चिंताजनक है और वे स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी बीमारी या इलाज के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। खैर, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जादरान के लिए चिंता जताते हुए लिखा, ‘क्रिकेट के मैदान का शेर आज जिंदगी की जंग लड़ रहा है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शपूर जादरान का इस वक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें हमारी दुआओं की जरूरत है, हम अपने पड़ोसी खिलाड़ी के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं।’

अन्य समाचार