मुख्यपृष्ठखेलबांग्लादेश का नया ड्रामा

बांग्लादेश का नया ड्रामा

आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप २०२६ को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद से ही बीसीबी भारत में खेलने को लेकर असहज नजर आ रहा है। पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में होने वाले अपने वर्ल्ड कप मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग की थी। अब इस मामले में बोर्ड ने आईसीसी के सामने एक नया प्रस्ताव रखा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी ने आयरलैंड के साथ ग्रुप स्वैप करने की मांग की है, ताकि उसके सभी ग्रुप स्टेज मैच श्रीलंका में हो सकें। १७ जनवरी को ढाका में हुई बैठक में यह प्रस्ताव औपचारिक रूप से रखा गया। फिलहाल बांग्लादेश ग्रुप सी में है और उसके ज्यादातर मैच भारत में निर्धारित हैं, जबकि आयरलैंड ग्रुप बी में है और उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में होने हैं। अब तक इस प्रस्ताव पर न तो आईसीसी और न ही आयरलैंड की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आयरलैंड को भरोसा दिलाया गया है कि उस पर जबरन ग्रुप बदलने का दबाव नहीं डाला जाएगा। अगर आयरलैंड सहमत नहीं होता, तो यह विवाद और बढ़ सकता है।

अन्य समाचार