मुख्यपृष्ठग्लैमरक्रिस्टल ने तोड़ी चुप्पी

क्रिस्टल ने तोड़ी चुप्पी

धुरंधर फेम एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपने डांस मूव्स और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्रेकअप और प्यार को लेकर खुलकर बात की, जिसमें उनका छुपा हुआ दर्द भी नजर आया। फिल्म धुरंधर के सॉन्ग ‘शरारत’ से लोगों के दिलों पर छाने वाली क्रिस्टल ने इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ और करियर पर बेबाक राय रखी। जब उनसे प्यार की परिभाषा पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उनके लिए ईमानदारी, वफादारी और कंपैनियनशिप सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। अगर ये तीनों चीजें किसी रिश्ते में नहीं हैं, तो वह प्यार नहीं हो सकता। क्रिस्टल ने माना कि आज के समय में ये खूबियां एक ही इंसान में मिलना मुश्किल है। इसी वजह से वह खुद को हैप्पी सिंगल बताती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह किसी गलत इंसान के साथ रहने से बेहतर अकेले रहना पसंद करेंगी। जो इंसान आपको नीचे गिराए, उसके साथ रिश्ता निभाना सही नहीं है। उनके इस बयान के बाद २०२५ अक्टूबर में सामने आई उनके बाॅयफ्रेंड गुलाम से ब्रेकअप की खबरों पर अब मुहर लग गई है।

अन्य समाचार