नेपाल ले जाकर लड़कियों से `अश्लील फ्लर्ट’ करता था फंटू
बिहार के कटिहार में एक मुस्लिम युवक मोहम्मद फंटू ने खुद को आर्यन सिंह बताकर कोचिंग में पढ़ाया और अपनी छात्राओं को सेक्सुल रिलेशन बनाने के लिए फोर्स किया। एजुकेशनल टूर पर नेपाल ले जाकर शराब पीने का भी दबाव बनाया। मामले में स्थानीय थाना की एक महिला अधिकारी की फंटू से मिलीभगत उजागर हुई है। छात्राओं की शिकायत पर एसपी ने मामले को गंभीरता ले लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी के आदेश पर मनिहारी थाने में मोहम्मद फंटू उर्फ आर्यन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी भूमिगत हो गया है। एक न्यूज चैनल को दिए बयान में छात्राओं ने मोहम्मद फंटू पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि उन्होंने आर्यन सिंह के गैप कोचिंग इंस्टीच्यूट में एडमिशन लिया था। मो. फंटू का मनिहारी अनुमंडल में गैप इंस्टिट्यूट एंड टेक्नोलॉजी वेलफेयर ट्रस्ट नाम से एक कोचिंग इंस्टिट्यूट है। संस्था में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं कोचिंग ले रहे हैं।
लड़कियों पर शराब पीने और रिलेशन बनाने का डालता था प्रेशर
लड़कियों ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से संस्था के छात्र-छात्राओं और कर्मियों को टूर पर ले जाया जाता था। कटिहार से नेपाल ले जाता था। वहां पर लड़कियों पर शराब पीने और रिलेशन बनाने के लिए प्रेशर डालता था। बहाने बनाकर वह अपनी छात्राओं को प्रपोज करता और उनके साथ अश्लील हरकतें भी करता था। पीड़ित लड़कियों ने ट्रस्ट के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि जिसे वे आर्यन सिंह समझती थीं वह वास्तव में मोहम्मद फंटू है। वह मुस्लिम था और खुद को हिंदू बताता था। एक बयान में आरोपी ने खुद को एमडी फंटू बताया तो एक अन्य स्टेटमेंट में फंटू। मामले का सबसे हैरतअंगेज पहलू यह है कि संस्था में काम करने वाली एक युवती ने जब फंटू की अश्लील हरकतों की शिकायत मनिहारी थाने में की तो महिला अफसर जेबा ने दबाव बनाकर न सिर्फ आरोपी को बचाया बल्कि केस भी वापस करवा दिया।
