मुख्यपृष्ठखेलभारत-पाक मैच में बवाल!

भारत-पाक मैच में बवाल!

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा दर्शकों और फैंस के लिए जोश भरे रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया कि अंडर-१९ क्रिकेट मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज और पाकिस्तानी बल्लेबाज के बीच हिंसक झड़प हुई। वीडियो में दिखता है कि गेंदबाज और बल्लेबाज एक-दूसरे से टकराते हैं, गिरेबान पकड़ते हैं और धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। बाद में अन्य खिलाड़ी और अंपायर बीच-बचाव करते हैं। हालांकि, यह पूरा वीडियो एआई जनरेटेड है और वास्तविक घटना नहीं है। इसे इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा और कई ने लाइक भी किया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आए कुछ ने इसे मजाक या एआई क्रिएशन बताया, तो कुछ ने इसे भारत-पाक मुकाबले की फीलिंग के रूप में सराहा। इस तरह यह वीडियो सिर्फ चर्चा और ध्यान आकर्षित करने वाला कंटेंट है।

अन्य समाचार