बॉलीवुड में ब्रेकअप और अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और नोरा फतेही भी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना पोस्ट फिर से वायरल हो गया, जिसमें नोरा और भूषण कुमार के कथित अफेयर की अफवाहों का जिक्र था। मालूम हो कि २०२२ में ये खबरें सामने आई थीं कि फिल्म निर्माता दिव्या खोसला कुमार से शादीशुदा भूषण कुमार का नोरा के साथ रिलेशन था। फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने दावा किया था कि यह रिश्ता करीब दो साल तक चला और दिव्या को इसकी जानकारी थी। हालांकि बाद में यह खबरें दोनों ने खारिज कर दी थीं। हाल ही में टिकटॉक इन्फ्लुएंसर ने तीन साल पुरानी रेडिट थ्रेड शेयर की, जो वायरल हो गई। इसके जवाब में नोरा ने सिर्फ ‘वाह’ और हंसते हुए इमोजी से रिएक्ट किया। वहीं अफवाहें हैं कि नोरा मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी को डेट कर रही हैं। हकीमी ने उनकी पोस्ट लाइक की और अभिनेत्री को मोरक्को में देखा गया।
