मुख्यपृष्ठखेलबीबीएल में बाबर आजम के नखरे

बीबीएल में बाबर आजम के नखरे

बिग बैश लीग के एक मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और उनके टीममेट स्टीव स्मिथ के बीच हुई घटना चर्चा का विषय बन गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिडनी थंडर के खिलाफ खेले गए मैच में स्मिथ द्वारा बाबर को सिंगल लेने से मना किए जाने पर बाबर खुद को अपमानित महसूस करने लगे। यह वाकया ११वें ओवर के अंत में हुआ, जब स्मिथ ने पावर सर्ज के दौरान स्ट्राइक अपने पास रखने के लिए बाबर को रन लेने से रोक दिया। इसके बाद स्मिथ ने इसी रणनीति का फायदा उठाते हुए १२वें ओवर में रिकॉर्ड ३२ रन बनाए। हालांकि, १३वें ओवर में बाबर को स्ट्राइक मिली, लेकिन वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। गुस्से में बाबर ने पवेलियन लौटते वक्त बाउंड्री रोप पर बल्ला मार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्सर्स की जीत के बाद बाबर ड्रेसिंग रूम में खुद को अलग कर बैठे और मैदान पर हाथ मिलाने भी नहीं आए। बताया जा रहा है कि बाबर ने साथियों से कहा कि स्मिथ के पैâसले से उन्हें बेइज्जती महसूस हुई। वहीं टीम के कोच ग्रेग शिपर्ड ने हालात संभालने की कोशिश की। स्मिथ ने बाद में साफ किया कि उनकी रणनीति लेग साइड की छोटी बाउंड्री को निशाना बनाने की थी, जो पूरी तरह सफल रही।

अन्य समाचार