मुख्यपृष्ठनए समाचार६५ सीटों पर शिवसेना से सीधी टक्कर...गद्दारों की करारी हार!..शिवसेना ३७ पर...

६५ सीटों पर शिवसेना से सीधी टक्कर…गद्दारों की करारी हार!..शिवसेना ३७ पर जीती तो शिंदे गुट को मिली मात्र १४ सीटें

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई मनपा चुनाव में गद्दारों को जोरदार झटका लगा। शिवसेना से गद्दारी कर अलग हुए शिंदे गुट ने मनपा चुनाव में शिवसेना के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। भाजपा के इशारे पर शिवसेना को झटका देने के लिए शिंदे गुट ने जमकर धन-बल सहित सभी गैर कानूनी हथकंडे भी अपनाए, लेकिन मुंबईकरों ने गद्दार गुट को ही झटका दे दिया।
शिवसेना से शिंदे गुट की कुल ६५ सीटों पर टक्कर हुई, लेकिन ५२ सीटों पर शिंदे गुट ने पूरी ताकत झोंकी पर शिवसेना के प्रत्याशियों के सामने ३७ सीटों पर शिंदे गुट को करारी हार का सामना करना पड़ा है। शिंदे गुट को गद्दारी करने का जवाब मुंबईकरों ने पूरी शिद्दत से दे दिया। नतीजा साफ है। सीधी लड़ाई में एकनाथ शिंदे गुट बुरी तरह पस्त हुआ। चुनाव में शिवसेना और शिंदे गुट के बीच कुल ६५ सीटों पर मुकाबला हुआ, जिनमें से ५२ सीटों पर सीधी हेड-टू-हेड टक्कर देखने को मिली। इन ५२ सीटों में से ३७ सीटों पर शिवसेना ने जीत हासिल की, जबकि शिंदे गुट को केवल १४ सीटों पर ही सफलता मिल सकी यानी सीधी लड़ाई में शिंदे गुट को करारा झटका लगा और उनका सारा दावा हवा हो गया। ये आंकड़े सिर्फ सीटों की जीत-हार नहीं बताते, बल्कि यह दिखाते हैं कि मुंबई की जनता ने किसे असली शिवसेना माना।
जनता ने नकारा
सत्ता के दम पर, सरकारी मशीनरी के सहारे और भाजपा की गोद में बैठकर राजनीति करने वाला शिंदे गुट जब सीधे मैदान में उतरा तो जनता ने उसे नकार दिया। कुल २२७ सीटों वाली मुंबई मनपा में यह हेड-टू-हेड मुकाबले का विश्लेषण शिंदे गुट की असलियत उजागर करता है। जहां भी दोनों गुट आमने-सामने आए, वहां शिवसेना भारी पड़ी। यह साफ संकेत है कि टूट-फूट, गद्दारी और सत्ता के खेल को मुंबईकरों ने स्वीकार नहीं किया।

अन्य समाचार