मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मैं सुनते ही घबरा गई’

‘मैं सुनते ही घबरा गई’

 

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर १’ में रुक्मिणी वसंत ने अपने अभिनय से खास पहचान बनाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और रुक्मिणी के निभाए खलनायिका रानी कनकवती के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली। अभिनय करियर के शुरुआती दौर में होने के बावजूद रुक्मिणी के लिए यह रोल स्वीकार करना आसान नहीं था। उन्होंने हाल ही में बातचीत के दौरान माना कि निगेटिव किरदार निभाने का पैâसला उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। रुक्मिणी के अनुसार, जब ऋषभ शेट्टी ने उन्हें फिल्म के लिए फोन किया तो वह बेहद उत्साहित थीं, लेकिन विलेन का रोल सुनते ही थोड़ी घबरा गईं। एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री में पहले से बनी कुछ धारणाएं कलाकारों पर दबाव बनाती हैं, जहां खास तरह के रोल करने की उम्मीद की जाती है। ऐसे माहौल में इस तरह का किरदार चुनना तनावपूर्ण था, लेकिन यही पैâसला उनके करियर के लिए अहम साबित हुआ।

अन्य समाचार