सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
जीएसटी को लेकर अफसर और व्यापारी दोनों ही गंभीर हो गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ‘व्यापारी संवाद’ के दौरान व्यापारियों से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा हुई। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
उपायुक्त राज्यकर एलएस शरण की अध्यक्षता में व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन,पंजीयन बेस एवं राजस्व वृद्धि स्थानीय स्तर पर जीएसटी सुधार जागरूकता आदि को लेकर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एडीएम राकेश सिंह व अमित मोहन अपर आयुक्त अयोध्या जोन मौजूद रहे। उपायुक्त एलएस शरण व अभिषेक प्रताप सिंह चौहान के द्वारा जीएसटी पंजीयन राजस्व संग्रह तथा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। सुदीप अग्रहरि एडवोकेट,विनोद तिवारी एडवोकेट जीएसटी पंजीयन जीएसटी रिटर्न दाखिल से संबंधित जानकारी साझा की।
उद्योग व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने बताया कि जीएसटी के जन जागरूकता के लिए अच्छी पहल विभाग के द्वारा की गई इससे व्यापारियों में जागरूकता बढ़ेगी और जीएसटी के बारे में आम व्यापारियों को रिटर्न करने का अवसर प्राप्त होगा। जीएसटी से व्यापारियों को आर्थिक लाभ देने की कार्य योजना सरकार को तैयार करनी चाहिए केवल बीमा ही व्यापारियों को दिया जाता है जो न्याय हित में नहीं है। बैठक को प्रवीण भालोठिया, विजय प्रताप सिंह, प्रशांत मालवीय, अनूप श्रीवास्तव, ओंकार सिंह, जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को सुविधा जनक व रिटर्न संशोधन आदि के बारे में अपना विचार साझा किया इस मौके पर राज्य कर अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट,पंकज कुमार सहायक आयुक्त, रिजवान अहमद सहायक आयुक्त, राजेंद्र चक्रवर्ती सहायक आयुक्त,सूरजपाल, मुकेश तिवारी, देवेंद्र मिश्रा,महेश कुमार, आदित्य नारायण तिवारी,ओपी सिंह,पंकज कुमार श्रीवास्तव, राजकरन यादव, आनंद पांडेय, आसिफ अंसारी, कमल श्रीवास्तव, सफीक खान समेत आने को गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार मौर्य राज कर अधिकारी के द्वारा किया गया।
