मुख्यपृष्ठनए समाचारउत्पादक शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की नकली शराब जब्त,...

उत्पादक शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की नकली शराब जब्त, दो गिरफ्तार

सामना सवांददाता / कल्याण

कल्याण में उत्पादक शुल्क (एक्साईज) विभाग की उड़न दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रुपये की नकली विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है। विभाग को सूचना मिली थी कि मांडा–टिटवाला परिसर में मुंबई–बड़ौदा प्रस्तावित हाईवे से एक वाहन नकली शराब लेकर आने वाला है। इस जानकारी के आधार पर उड़न दस्ते के दीपक परब ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाया। संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब का साठा पाया गया। वाहन चालक रोहन केने को मौके पर ही हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में रोहन केने ने बताया कि मांडा–टिटवाला क्षेत्र में ही नकली शराब बनाई जा रही है। इसके बाद एक्साईज विभाग की टीम ने जयेश केने के घर पर छापा मारा, जहां से नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ढक्कन, प्लास्टिक जार, विभिन्न ब्रांड की नकली विदेशी शराब और खाली कांच की बोतलें बरामद हुईं। विभाग ने पूरा सामान जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह नकली शराब कब से और किन-किन को सप्लाई की जा रही थी, इसकी जांच जारी है। साथ ही, शहर के ढाबों में इस शराब की सप्लाई होने की आशंका जताई जा रही है, जिस दिशा में आगे की जांच की जा रही है।

अन्य समाचार

जिंदगी