अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी बेलौस भाषा को लेकर विवादों में आ गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस वीक के दौरान व्हाइट हाउस के रोज गार्डन क्लब डिनर में भाषण देते हुए ट्रंप ने व्हाइट हाउस की पुरानी हालत पर टिप्पणी करते हुए उसे अपशब्दयुक्त अंदाज में ‘s*** House’ कहने जैसा संकेत दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी मेलानिया ट्रंप ने उन्हें ‘राष्ट्रपति जैसा व्यवहार’ करने और अभद्र भाषा से बचने की सलाह दी थी। ट्रंप ने दावा किया कि जब वे दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचे तो इमारत की हालत खराब थी, कहीं प्लास्टर झड़ रहा था, कहीं खंभे कमजोर दिख रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए बदलावों और सजावट का जिक्र किया। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्थर का नया आंगन, ओवल ऑफिस में सुनहरे सजावटी बदलाव और बड़े बॉलरूम जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। इस टिप्पणी ने अमेरिका में राजनीतिक बहस को हवा दे दी है। आलोचकों का कहना है कि व्हाइट हाउस केवल राष्ट्रपति निवास नहीं, बल्कि अमेरिकी लोकतंत्र और इतिहास का प्रतीक है; ऐसे में उसके लिए अपमानजनक भाषा अनुचित है। दूसरी ओर, ट्रंप समर्थक इसे उनकी ‘सीधी बात’ और सुधारवादी छवि से जोड़कर देख रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि २०१७ में भी ट्रंप पर व्हाइट हाउस को ‘र्rीत् ्ल्स्ज्’ कहने का आरोप लगा था, जिसे उन्होंने बाद में ‘फेक न्यूज’ बताते हुए खारिज किया था। कुल मिलाकर, ट्रंप का यह बयान केवल एक गाली-गलौज वाला वाक्य नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक अंदाज का नया उदाहरण बन गया है, जहां भाषा, सत्ता और प्रतीकों की गरिमा फिर बहस के केंद्र में आ गई है।
