मुख्यपृष्ठस्तंभमंत्री के बेटे पर पॉक्सो केस आरोप, प्रत्यारोप और सियासी संग्राम!

मंत्री के बेटे पर पॉक्सो केस आरोप, प्रत्यारोप और सियासी संग्राम!

इस पूरे मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि आरोप नाबालिग से जुड़े हैं, इसलिए जांच अत्यंत संवेदनशील है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भगीरथ साई के खिलाफ हैदराबाद के पेट बशीराबाद थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत एक नाबालिग लड़की के परिवार की ओर से दी गई, जिसमें यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार रात यह केस दर्ज किया। मामला सामने आते ही इसने कानूनी से अधिक राजनीतिक रूप ले लिया। बंदी संजय पक्ष का कहना है कि यह मामला विपक्षी दलों की साजिश है। वहीं भगीरथ साई ने करीमनगर में जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि लड़की के परिवार की ओर से ब्लैकमेल और वसूली की कोशिश की गई। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, परिवार ने पहले ५० हजार रुपए लेने और बाद में ५ करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है।
विपक्ष, खासकर बीआरएस नेताओं ने आरोप लगाया है कि मंत्री अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा खेमे का दावा है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते मामला उछाला जा रहा है। इस पूरे मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि आरोप नाबालिग से जुड़े हैं, इसलिए जांच अत्यंत संवेदनशील है।

अन्य समाचार