अमिताभ श्रीवास्तव
-इंग्लैंड विश्व कप टीम से बाहर होने के बाद स्टार फुटबॉलर कोल पामर इबीजा में गर्लफ्रेंड और दोस्तों संग पार्टी करते नजर आए। चयन से बाहर होने पर उनके व्यवहार ने नई चर्चा छेड़ दी।
-तीन बॉक्सर प्रेमियों के बीच फंसी इन्फ्लुएंसर जोएना स्टाइलन की मुश्किल बढ़ गई है। रिंग में तीनों मुकाबला लड़ेंगे, लेकिन दिल फिलहाल हेवीवेट चैंपियन चेज डेमूर के लिए धड़क रहा है।
टीम से बाहर हुए तो शराब में डूबे
फुटबॉल विश्वकप आसन्न है और लगभग सारी टीमें बन चुकी हैं। इंग्लैंड इस समय अपने खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए जमीन आसमान एक कर रहा है। ऐसे में उसके एक ऐसे खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया है, जिससे उम्मीदें थी। उसके बाहर कर देने से सब आश्चर्य भी कर रहे हैं, मगर जब वो टीम से बाहर हुआ तो अपना दुख दूर करने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टियां कर रहा है। जी हां, कोल पामर को इंग्लैंड की वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। बाहर होते ही वो लव आइलैंड की सुंदरियों के साथ अपना गम मिटा रहा है। चेल्सी के इस स्टार को अपनी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड ओलिविया होल्डर के साथ इबीजा के ओशन बीच में दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया। उनके दोस्तों के समूह में लव आइलैंड स्टार मेगन मूर और उसके साथी भी शामिल थे। २४ साल के कोल उन कई बड़े नामों में से एक हैं जिन्हें टीम से बाहर रखा गया। इंग्लैंड फुटबॉल के दिग्गज वेन रूनी ने भी माना कि यह एक आश्चर्यजनक है। प्रशंसक इस बात पर सवाल उठा रहे थे कि एक खिलाड़ी जो शानदार पलों को पैदा करने में सक्षम है, उसे बाहर वैâसे रखा जा सकता है। कोल केवल एक अकेले नजरअंदाज किए गए खिलाड़ी नहीं हैं जो अब पार्टियों में शराब पी रहे हैं, बल्कि, उनके जैसे और भी खिलाड़ी हैं। फोडेन अपनी प्रेमिका रेबेका कुक और उनके बच्चों के साथ छुट्टियां माना रहे हैं तो मैनचेस्टर यूनाइटेड के हैरी एक प्रसारक भूमिका के लिए तैयार हो रहे हैं।
प्रेमिका एक, फाइटर प्रेमी तीन!
वह तीन फाइटर प्रेमियों के बीच एक प्रेमिका है और अब मुश्किल ये है कि वो किसे सपोर्ट करे क्योंकि तीनों के बॉक्सिंग मुकाबले हैं। जी हां, इन्फ्लुएंसर जोएना स्टाइलन ने खुलासा किया है कि वह अपने तीन प्रेमियों में से किसके लिए चीयर करेगी? कुछ ही दिनों में फेम फाइटिंग बनाम मिसफिट्स बॉक्सिंग इवेंट होने वाली है और इसमें उसके तीनों प्रेमी मुकाबले के लिए तैयारी में जुटे हैं। मगर वे तीनों नहीं जानते कि उनकी गर्लप्रâेंड रह चुकी जोएना किसे सपोर्ट करेगी। जर्मन टीवी स्टार जोएना के प्रेमियों में वैâन कपलन है जो अमेरिकी स्लिम अलबहेर से लड़ते हैं। पिछले साल ही लव आइलैंड की शूटिंग के दौरान जोएना के साथ फ्लर्ट किया और सुर्खियों में थे। दूसरे हैं फिलिप पावलोविक, जो केएसआई के पूर्व मेक्सिकन प्रतिद्वंद्वी लुइस पिनेडा का सामना करने वाले हैं । हालांकि जोएना ने कहा उसने वैâन से काफी समय से बात नहीं की है। पिछले साल के फेम फाइटिंग के बाद से मेरा फिलिप से कोई संपर्क नहीं हुआ है। हालांकि, हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है। इसीलिए मैं उसे उसकी लड़ाई के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’ तीसरे हैं चेज डेमूर मिफिट्स हेवीवेट चैंपियन जो जोएना के प्रेमी हैं। जोएना का दिल फिलहाल डेमऊर के लिए धड़कता है।
