एम एम एस
फैशन की दुनिया भी न, कभी-कभी समझ से इतनी परे हो जाती है कि बंदा सोच में पड़ जाएं कि भाई, ये चल क्या रहा है? सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए कब क्या दिख जाए, कोई गारंटी नहीं है। अब इसी ताजा मामले को देख लीजिए, जिसे सुनकर अच्छे-भले इंसान की आंखें फटी की फटी रह जाएं!
शुरुआत में खबर उड़ी कि बड़े जानवर के चमड़े से कुछ अनोखा बना है, लेकिन असल कहानी तो और भी ‘खतरनाक’ निकली। ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी है, रैट गिजर्ड ऑडिटीज। इनके डिजाइनर को ऐसा तूफानी आइडिया आया कि उन्होंने सीधे चूहे की खाल से महिलाओं के अंडरवियर ही डिजाइन कर डाले! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, चूहा! वही जीव जिसे देखकर लोग सोफे पर चढ़ जाते हैं, अब उसी से बना ‘अंडरगारमेंट’ ट्रेंड में है। इसका नाम भी बड़ा सोच-समझकर रखा गया है, ‘लिंगरैट’।
आइए जानते हैं क्या है इस ‘अतरंगी’ पैâशन में?
इसके लुक की बात करें तो इसमें गुलाबी लेस, आकर्षक डिजाइन और ऊपर से सजा हुआ एक छोटा-सा मिकी माउस का कजिन यानी असली चूहा मौजूद है।
इसकी कीमत सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे। मात्र एक पीस के लिए आपको १९० डॉलर (लगभग १३,५०० रुपए) ढीले करने होंगे।
हैरानी की बात यह है कि इतनी भारी कीमत के बाद भी यह सामान गरम समोसे की तरह धड़ाधड़ बिक रहा है! अब जरा गौर फरमाइए कंपनी की सफाई पर उसका कहना है, ‘घबराइए मत, हमने किसी मासूम चूहे को परेशान नहीं किया। ये वो चूहे हैं जो अपनी प्राकृतिक मौत मरे हैं (यानी एथिकल सोर्स। वैसे भी, यह रोज पहनने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ एक ‘आर्ट पीस’ है।’ यह खबर ऐसी हो तो नेटिजन्स का ‘फ्यूज’ उड़ना लाजमी है।
इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तो जैसे बाढ़ आ गई है। कुछ अति-उत्साही पैâशनपरस्त इसे ‘क्यूट’ बता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि यह मिलेगा कहां भाई।
वहीं मेजॉरिटी जनता का रिएक्शन है, ‘थू… उल्टी आ रही है!’
पशु प्रेमी और जीवविज्ञानी इस पर अपना सिर पीट रहे हैं तो डिजाइनर इसे ‘मास्टरपीस’ मानकर कॉलर ऊंची कर रहे हैं।
अब जो भी हो, १३,५०० रुपए में चूहे वाली कलाकृति पहनकर कौन-सा पैâशन आइकॉन बनना है, यह तो भगवान ही जाने! वैसे, अगर आपके घर में चूहे परेशान कर रहे हों तो घबराएं नहीं… क्या पता आप भी किसी ‘स्टार्टअप’ के मालिक बनने वाले हों!
