मुख्यपृष्ठसमाचार५ लोग जिंदा जले स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली चले!

५ लोग जिंदा जले स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली चले!

-एनडीए सरकार की संवेदनहीनता पर उठे सवाल

-निशांत कुमार के दिल्ली जाने पर भड़का विपक्ष

बिहार के मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईसीयू में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि २० से अधिक लोग झुलस गए। घटना के बाद पूरे राज्य में अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है। हादसे के कुछ घंटों बाद ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना से दिल्ली रवाना हो गए।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब उनसे मुजफ्फरपुर हादसे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मंत्री की इस चुप्पी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि राज्य में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली दौरे पर निकल जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वैâग रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही आईसीयू में है और अब अस्पतालों में ऐसी घटनाएं मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।
राजद ने बताया संवेदनहीनता
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हादसे में लोगों की जान चली गई, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया के सामने दो शब्द संवेदना के भी नहीं कहे। उन्होंने इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि सरकार को दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के बाद एसी में ब्लास्ट हुआ, जिससे आग तेजी से पैâल गई। घना धुआं पूरे अस्पताल में भर गया और मरीजों व परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू से मरीजों को निकालने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अन्य समाचार