मुख्यपृष्ठसमाचारइंस्टाग्राम पर प्यार फिर दिव्यांग के साथ बलात्कार!

इंस्टाग्राम पर प्यार फिर दिव्यांग के साथ बलात्कार!

सामना संवाददाता / मुंबई

नई मुंबई में खौफनाक वारदात!

नाबालिग पीड़िता ४ महीने की गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

मेडिकल जांच में खुलासा

बीते कुछ दिनों पहले पीड़ित लड़की की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसके चिंतित माता-पिता ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जब लड़की की गहन चिकित्सकीय जांच की तो वे भी दंग रह गए। जांच में सामने आया कि लड़की चार महीने की गर्भवती है। जैसे ही यह बात लड़की के परिजनों को पता चली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा।
नई मुंबई के खारघर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक १७ वर्षीय दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घिनौने कृत्य के कारण पीड़ित लड़की चार महीने की गर्भवती हो गई है, जिसका खुलासा उसकी मेडिकल जांच में हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
पहले दोस्ती फिर झांसा
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की नाबालिग होने के साथ-साथ दिव्यांग भी है। आरोपी ने उसकी इसी मजबूरी और लाचारी का फायदा उठाया। आरोपी ने सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से संपर्क साधा। शुरुआत में बातचीत बढ़ाते हुए उसने लड़की से दोस्ती की। कुछ दिनों तक लगातार बातचीत करने के बाद आरोपी ने लड़की का भरोसा जीत लिया। आरोप है कि करीब चार महीने पहले उसने लड़की के साथ जबरदस्ती की और उसके साथ यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी की पहचान
चूंकि लड़की दिव्यांग थी इसलिए शुरुआत में उसके साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने तुरंत खारघर पुलिस स्टेशन का रुख किया और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। खारघर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच के चक्र तेजी से घुमाए। पुलिसिया पूछताछ और लड़की से मिले सुरागों के आधार पर आखिरकार आरोपी की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तलाशी अभियान चलाया और बुधवार को आरोपी को धर दबोचा।

अन्य समाचार