मुख्यपृष्ठस्तंभजिस पानी से वो नहाई उसी का बनाया साबुन

जिस पानी से वो नहाई उसी का बनाया साबुन

इधर जब यूफोरिया ने दुनिया में तहलका मचा रखा है और उसकी हीरोइन सिडनी स्वीनी के उत्तेजक दृश्यों ने तूफान खड़ा कर दिया है तब सिडनी के उस विज्ञापन की चर्चा फिर ताजा हो गई है जिसमें वो एक साबुन बेचती दिख रही है। ये साबुन कोई मामूली नहीं है बल्कि उसके द्वारा नहाए हुए पानी से बना हुआ है। जी हां, अमेरिकन एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने एक समय कुछ ऐसा कर दिया था जिसके कारण उसके फैंस हैरान रह गए थे और हर तरफ आलोचना होने लगी थी। दरअसल, सिडनी ने एक नेचुरल साबुन लॉन्च किया था, जिसे उसके नहाए हुए पानी से बनाया गया था। इस साबुन को लिमिटेड टाइम के लिए मार्केट में उतारा गया और इसे सिर्फ १८ से अधिक वर्ष की उम्र के लोग ही खरीद सके। सिडनी स्वीनी ने इस साबुन के लिए डॉ. स्काच नाम की कंपनी के साथ बाजार में उतारा था। जोकि नैचुरल और होममेड सोप्स के लिए मशहूर है। इस साबुन को बनाने में सिडनी स्वीनी के नहाए पानी यानी उनके बाथवॉटर को भी मिलाया गया। साबुन का नाम था ‘सिडनीज बाथवॉटर ब्लिस’। इस साबुन की कीमत ६८४ रुपए रखी गई थी।
क्या किम लुईस की हो गई?
लगता है जो डेटिंग की अफवाहें थी वो हकीकत हैं। क्योंकि जब सोशल मीडिया पर दोनों को देखा गया तो मामला बहुत कुछ समझ में आने लगा। जी हां, हॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के दो सबसे बड़े नाम किम कार्दशियन और फॉर्मूला वन लीजेंड लुईस हैमिल्टन इस समय इंटरनेट पर हर तरफ छाए हुए हैं। महीनों से चल रही डेटिंग की अफवाहों के बीच, किम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे दोनों के रिश्ते पर लगी ‘आधिकारिक मुहर’ माना जा रहा है। किम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘लेटली’ (हाल ही में) वैâप्शन के साथ तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज शेयर की। इसमें न्यूयॉर्क शहर का एक बेहद मजेदार और अनफिल्टर्ड वीडियो शामिल है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस पूरी पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा न्यूयॉर्क की सड़कों पर बाइक राइडिंग के एक क्लिप ने। वीडियो में ४१ वर्षीय लुईस हैमिल्टन, ४५ साल की किम कार्दशियन का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। किम बाइक चलाते हुए खुद की सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। वैâमरे में वैâद हुआ मजेदार पल संतुलन खोने के बाद किम बाइक से लगभग गिरने ही वाली थीं कि उनके मुंह से डर के मारे एक जोरदार चीख निकल गई। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाल लिया। यह पल इतना स्वाभाविक और मजेदार था कि पैंâस इसे दोनों के बीच के बेहद करीबी और सहज रिश्ते का सबूत मान रहे हैं।

-सीमा श्रीवास्तव

अन्य समाचार