मुख्यपृष्ठग्लैमर‘खुद को सही साबित करने...’

‘खुद को सही साबित करने…’

शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अतीत में एक निर्माता पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और कुछ लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की। अब शिल्पा ने एक वीडियो जारी कर इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘मैं आपके सामने खुद को सही ठहराने के लिए नहीं खड़ी हूं। मैं अपने अंतरात्मा के सामने खड़ी हूं क्योंकि वह झूठ झूठ था। किसी ने मुझसे ऐसा कहने को नहीं कहा था। मैं उस झूठ के साथ कभी जी नहीं सकती थी। मुझे एक दिन वह कहना ही था। आप नहीं जानते कि उस समय मेरे साथ क्या हुआ था। ईश्वर करे कि आपमें से किसी को या आपके परिवार को कभी ऐसी स्थिति से न गुजरना पड़े। मैं जानती हूं कि वह दौर कैसा था।’

अन्य समाचार