मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात: ‘गे' लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंत

तहकीकात: ‘गे’ लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंत

फिरोज खान

लड़के को लड़के से हुआ प्यार

इंस्ट्राग्राम पर दो लड़कों की मुलाकात हुई। शुरू में दोनों ने चैटिंग के जरिए एक-दूसरे की जानकारी साझा की। फिर बात शुरू हुई लड़कियों में इंटरेस्ट को लेकर। दोनों की दिलचस्पी लड़कियों से ज्यादा लड़कों में दिखाई दी। समलैंगिक को लेकर दोनों के खयालात मिलने पर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। एक दिन ऐसा क्या हुआ कि गे लव स्टोरी का दुखद अंत हुआ और एक दोस्त ने अपने दोस्त को मार डाला।
गे लव स्टोरी की कहानी गडचिरौली की है, जहां दो लड़के एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। दोनों गे होने की वजह से रिलेशनशिप में रहने लगे थे। सेम सेक्स की आग दोनों लड़कों के अंदर सुलग रही थी। जब भी मौका मिलता, वे मिलते और अपनी ख्वाहिश पूरी करते। एक युवक का नाम राजू था। वह नागेपल्ली का रहने वाला है और गैराज का बिजनेस करता था। जबकि दूसरा गुड्डू ओडिशा के नबरंगपुर जिले का रहने वाला है। कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बात शादी तक पंहुच गई। राजू कुछ न कुछ बहने कर शादी को टालता रहा। गुड्डू को उसकी बात नागंवार लगने लगी थी, फिर उसे उम्मीद थी कि राजू एक न एक दिन शादी के लिए राजी हो जाएगा। इसी उम्मीद पर उसने राजू के साथ संबंध बनाए रखा। गुड्डू के दिल व दिमाग में एक ही बात बैठी हुई थी कि हर हाल में राजू के साथ शादी करनी है। एक दिन गुड्डू राजू को ओडिशा छोड़ने के लिए एक फोर-व्हीलर से निकला था। देवड़ा गांव के पास गुड्डू ने फिर एक बार शादी की बात छेड़ दी। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। शादी नहीं करने की जो वजह बताई उससे गुड्डू आगबबुला हो गया। राजू ने बताया वह हकीकत में शादीशुदा है। यह बात सुनते ही गुड्डू का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। गुड्डू इसलिए और सख्त नाराज हुआ क्योंकि राजू ने शादीशुदा होने की बात उससे छिपाए रखी। गुस्से में गुड्डू ने राजू पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार होने पर राजू बुरी तरह लहुलुहान हो गया और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। कत्ल को अंजाम देने के बाद राजू की लाश कार में ही छोड़कर भागने लगा। इत्तेफाक से स्थानीय लोगों की नजर भागते हुए गुड्डू पर पड़ी और उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में गुड्डू ने अपने दोस्त की हत्या करने की बात कबूल की और सारी हकीकत बता दी। पुलिस ने आरोपी गुड्डू का कबूलनामा दर्ज कर चाकू बरामद कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

अन्य समाचार