सामना संवाददाता / मुंबई
नकारात्मकता को संघर्ष और साहस के माध्यम से समाप्त करने की प्रेरणा देने वाले प्रसिद्ध प्रकाशन संस्थान ब्रिबुक्स द्वारा प्रकाशित अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका तथा अमदाबाद स्थित के. एन. पटेल इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा हेत्वी सोमपुरा का राजकोट के श्री गुरुदत्त मठ, कुँवाडवा के पीठाधीश्वर यति श्री ब्रह्मदेवजी महाराज एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्री सद्गुरु माताजी बालाम्बा देवीजी द्वारा सम्मान किया गया। यह तस्वीर उस सम्मान समारोह के अवसर की है।
